Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः गांधी जयंती व स्वच्छ भारत दिवस पर नगर निगम लखनऊ का कार्यक्रमरू मंत्री ए.के. शर्मा और महापौर ने सफाई मित्रों को किया सम्मानित


लखनऊ। गांधी जयंती व स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर नगर निगम लखनऊ के जोन-7 में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा और महापौर सुषमा खर्कवाल ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी को नमन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सफाई मित्रों से संवाद कर उन्हें टूलकिट व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम दौरान मंत्री व महापौर ने सफाई कर्मियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और अधिकारियों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन तक पहुँचाने के निर्देश दिए।

मंत्री ए.के. शर्मा ने बताया कि सफाई मित्रों के परिश्रम के बल पर ही लखनऊ ने राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में तीसरा स्थान और वायु स्वच्छता सर्वेक्षण में पहला स्थान हासिल किया है। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि सफाई मित्र शहर की स्वच्छता व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। नगर निगम उनके कल्याण, सुरक्षा और कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम के समापन पर मंत्री ए.के. शर्मा ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त गौरव कुमार, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री राम कुमार वर्मा, पार्षदगण, पार्टी पदाधिकारी एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |