Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ‘सेकंड इनिंग्स क्लब’ का सम्मान समारोहरू विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई अहम घोषणाए


लखनऊ।अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में ‘सेकंड इनिंग्स सीनियर सिटिजंस क्लब’ द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह के दौरान समाजसेवा, शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं व संस्थाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही, संस्था की पत्रिका ‘सक्षम’ के नए संस्करण का विमोचन भी हुआ।

समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव और संस्कार समाज की असली पूंजी हैं। उन्होंने बुजुर्गों के सम्मान, स्वास्थ्य और सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने घोषणा की कि श्राम रथश् (अयोध्या दर्शन) और श्श्याम रथश् (खाटू श्याम जी दर्शन) की सफलता के बाद अब श्सेकंड इनिंग्स क्लबश् के सदस्यों को भी निःशुल्क धार्मिक यात्राएं कराई जाएंगी। डिजिटल फ्रॉड, ओटीपी स्कैम और श्डिजिटल अरेस्टश् जैसे अपराधों से वरिष्ठ नागरिकों को बचाने के लिए पुलिस साइबर एक्सपर्ट्स के साथ विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे। दिसंबर माह में वरिष्ठजनों के लिए एक श्म्यूजिकल नाइटश् का आयोजन किया जाएगा और क्लब के कार्यक्रमों के लिए हर तीन महीने में ऑडिटोरियम उपलब्ध कराने में सहयोग दिया जाएगा।

डॉ. सिंह ने क्षेत्र में चल रहे विकास और जनकल्याणकारी कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि पिछले साढ़े चार वर्षों में सरोजनीनगर में ₹48,000 करोड़ मूल्य की 5,756 परियोजनाएं पूरीध्स्वीकृत हुई हैं, जिनमें 2,000 से अधिक सड़कों का निर्माण व जीर्णोद्धार शामिल है। 70 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाई गई हैं। साथ ही, स्वर्गीय रण बहादुर सिंह की स्मृति में संचालित 18 डिजिटल केंद्रों के माध्यम से युवाओं को कंप्यूटर, एआई और टैली का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। श्तारा शक्ति सिलाई केंद्रोंश् के माध्यम से 2,500 से अधिक सिलाई मशीनें वितरित कर हजारों महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया है।150 से अधिक पार्कों में ओपन जिम स्थापित किए जा चुके हैं (लक्ष्यरू 500 पार्क) और श्सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीगश् के जरिए 10,000 से अधिक बच्चों को खेल किट व अवसर प्रदान किए गए हैं।

उन्होंने क्षेत्र में अशोक लीलैंड की ईवी बस फैक्ट्री, एक्सप्रेसवे, मेट्रो और एयरपोर्ट विस्तार जैसी परियोजनाओं को रोजगार और विकास का बड़ा जरिया बताया। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि राजनीति का असली आधार जाति नहीं, बल्कि विकास और जनसेवा होना चाहिए।

कार्यक्रम में बीबीएयू के कुलपति प्रो. डॉ. राज कुमार मित्तल, डॉ. राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डॉ. अमर पाल सिंह, अपोलो हॉस्पिटल के प्रो. डॉ. अमित गुप्ता, इंडियन बैंक के सीजीएम सुधीर गुप्ता, सेकंड इनिंग्स क्लब के संस्थापक सीए अतुल दुबे, अतुल टंडन और लूलू मॉल के रीजनल डायरेक्टर जयकुमार गंगाधरन समेत शहर की कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |