Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः जलभराव प्रभावित दाऊदनगर में बिंदु बोरा ने घर-घर पहुंचकर बांटी राहत सामग्री


लखनऊ। गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण दाऊदनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित है। प्रभावित परिवारों की मदद के लिए बोरा फाउंडेशन की चेयरपर्सन एवं समाजसेवी बिंदु बोरा ने आज चैबे की डेयरी एवं मामा कॉलोनी क्षेत्र का दौरा कर पीड़ितों को राशन सामग्री वितरित की एवं उनकी समस्याओं को सुना।

उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत करते हुए उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहना और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि राशन सामग्री वितरण का कार्य कल भी अन्य कालोनियों में  किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के कई हिस्सों में पानी भर गया है, जिसके चलते स्थानीय लोगों को आवागमन सहित दैनिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बोरा फाउंडेशन की ओर से प्रभावित परिवारों की जरूरत के अनुसार राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है।

इस अवसर पर शैलेंद्र मौर्य सुनील सिंह,राम किशोर चैबे,श्रेया निगम, रीता सिंह, अनिल मिश्रा, सचिन गुप्ता, मनीष बाजपेई, किशोर प्रजापति, राघव सिंह, प्रमोद चतुर्वेदी, विनोद अवस्थी एवं आदित्य गौड़ समेत अन्य कई स्थानीय नागरिक शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |