Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः संचारी रोग अभियान शुरू, जागरूकता रैली रवाना


अमेठी। जनपद में संचारी रोगों की रोकथाम एवं जनस्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान का गुरुवार को शुभारंभ किया गया। जिला संयुक्त चिकित्सालय गौरीगंज परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह की मौजूदगी में जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 अक्टूबर तक तथा दस्तक अभियान 12 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान में स्वास्थ्य विभाग समेत 11 विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे। आशा और एएनएम द्वारा घर-घर भ्रमण कर बुखार, आईएलआई और क्षय रोग के लक्षण वाले लोगों की पहचान की जाएगी। लोगों को मच्छरों से बचाव, जलभराव रोकने और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। नगर निकायों द्वारा नालियों की सफाई, लार्वानाशी दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, नालियों की सफाई और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था पर जोर रहेगा। कृषि विभाग जलभराव रोकने तथा महिला एवं बाल विकास विभाग कुपोषित बच्चों के चिन्हीकरण और उपचार की दिशा में कार्य करेगा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग समेत संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लोगों से घरों के आसपास स्वच्छता रखने, पानी जमा न होने देने और स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |