Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः मांगों को लेकर आशाओं का प्रदर्शन, सरकार को दी चेतावनी


अमेठी। भेटुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को आशा बहुओं और आशा संगिनियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्र की 144 आशा बहुओं और आठ आशा संगिनियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई। प्रदर्शन के बाद उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिमन्यु वर्मा को ज्ञापन सौंपा। आशा संगिनी सावित्री शुक्ला ने कहा कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए आशा बहुओं को 18 हजार और आशा संगिनियों को 24 हजार रुपये निश्चित मानदेय दिया जाना चाहिए। भगवती तिवारी ने आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य विभाग में स्थायी अथवा संविदा कर्मचारी घोषित करने, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये एकमुश्त भुगतान और पेंशन की व्यवस्था की मांग की। संगीता सिंह ने प्रत्येक माह 30 दिनों के कार्य का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग रखी। आशा संगिनी अध्यक्ष नीलू सिंह ने स्मार्टफोन, 5जी सिम और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने के साथ आशा व संगिनियों को स्कूटी अथवा साइकिल देने की मांग की। इसके अलावा आशा एवं संगिनी परिवारों को आयुष्मान कार्ड का लाभ, ईपीएफ और ईएसआई की सुविधा देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा। प्रदर्शन में नीलू सिंह, सरिता यादव, सुमित्रा शुक्ला, संध्या सिंह, मीना शुक्ला, रानी सिंह, मिथिलेश तिवारी, शीला सिंह, सावित्री शुक्ला, भगवती तिवारी, निर्मला सिंह, मालती शर्मा और सरिता सिंह सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |