Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः गांधी के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने में सक्षम - अवधेश कुमार


मोहनलालगंज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर पाण्डेय कॉम्प्लेक्स, मोहनलालगंज में जननायक सुजीत पाण्डेय मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके बताए सत्य, अहिंसा एवं सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता, भारत सरकार, अवधेश कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी केवल भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक ही नहीं, बल्कि सत्य, अहिंसा, त्याग और मानवता के ऐसे पुजारी थे, जिनके विचारों की प्रासंगिकता आज भी पूरी दुनिया में बनी हुई है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने अपने आचरण से यह संदेश दिया कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति, सत्य के प्रति निष्ठा और अहिंसा का मार्ग अपनाना आवश्यक है। आज की युवा पीढ़ी को गांधी जी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

समाजसेवी विपिन यादव ने कहा कि महात्मा गांधी जी का पूरा जीवन समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित रहा। उनका सादा जीवन, उच्च विचार और समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति संवेदनशीलता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके विचारों को केवल स्मरण करने तक सीमित न रखकर अपने दैनिक जीवन और सामाजिक व्यवहार में भी अपनाएं।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्वच्छता, आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और जनसेवा को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी जी के आदर्शों को आत्मसात करने तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी शिवम साहू, सोनम, काजल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन महात्मा गांधी जी के आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |