Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः रस्तोगी धर्मार्थ ट्रस्ट का धार्मिक समागमय रस्तोगी हॉस्पिटल के 57 तीर्थयात्रियों का नैमिष धाम के अगस्त्य रिसॉर्ट में भव्य स्वागत


लखनऊ। सत्य और भक्ति की पावन भूमि नैमिष धाम (नीमसार) में धार्मिक एवं सामाजिक समरसता का एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला। रस्तोगी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र (रस्तोगी हॉस्पिटल), लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक यात्रा के तहत 57 सदस्यों का तीर्थयात्री दल बसों द्वारा नैमिषारण्य स्थित भव्य श्अगस्त्य रिसॉर्टश् पहुँचा।

रिसॉर्ट पहुँचने पर अगस्त्य रिसॉर्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं रस्तोगी धर्मार्थ ट्रस्ट से जुड़े श्री वासु रस्तोगी ने सभी यात्रियों का व्यक्तिगत रूप से आत्मीय और भावुक स्वागत किया। रिसॉर्ट के मनोरम, शांत और विशाल वातावरण को देखकर सभी तीर्थयात्री मंत्रमुग्ध और गदगद हो गए। यात्रा की थकान मिटाने के लिए प्रबंधन की ओर से सभी श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण जलपान की निरूशुल्क व्यवस्था की गई थी।

नैमिषारण्य की पवित्र भूमि पर रस्तोगी धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर ऐसे धार्मिक और परोपकारी कार्य आयोजित किए जाते रहे हैं। रस्तोगी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों और सेवादारों को आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति प्रदान करना है। नैमिष धाम की पौराणिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए इस यात्रा को अत्यधिक सुव्यवस्थित और यादगार बनाया गया।

इस सफल आयोजन और अद्वितीय आतिथ्य सत्कार के लिए रस्तोगी हॉस्पिटल प्रबंधन समिति ने वासु रस्तोगी का विशेष रूप से अभिनंदन किया। समिति के पदाधिकारियों ने वक्तव्य जारी कर कहा कि  वासु रस्तोगी का यह सहृदय योगदान और तीर्थयात्रियों के प्रति समर्पण सराहनीय है। अस्पताल परिवार उनके इस सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |