Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः सपाइयों ने पार्टी के मुखिया के निर्देश पर लोकतंत्र बचाओ,वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत चुनाव आयुक्त के खिलाफ पैदल मार्च कर किया विरोध प्रदर्शन


प्रतापगढ़। जिले में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल जी के निर्देश पर लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत चुनाव आयोग एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन से चलकर अम्बेडकर चैराहा तक मार्च कर धरना प्रदर्शन किया गया। 

धरना प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा अध्यक्ष विश्वनाथगंज रामखेलावन यादव, बूथ अध्यक्ष चन्द्रशेखर पाल व वरिष्ठ सपा नेता राजेंद्र प्रसाद यादव एडवोकेट को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा पुतला छीना झपटी करते समय पूर्व विधायक रामशिरोमणि शुक्ला, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी को गम्भीर रूप से घायल हो गए।

धरना प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस्तीफा मांगा गया। इस्तीफा होने तक निरंतर आन्दोलन जारी रहेगा।

इस अवसर पर सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल, रानीगंज विधायक डॉ.आरके वर्मा, पट्टी विधायक रामसिंह पटेल, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव, पूर्व विधायक राजकुमार पाल, विजय यादव, विनोद पाण्डेय, उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय, जावेद अख्तर, वासिक खान, पप्पू यादव, संदीप यादव, रमाशंकर यादव, शान्तनु सिंह, संजय पाण्डेय, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष मनीष पाल, प्रदेश महासचिव अल्पसंख्यक सभा इरफान खान, प्रदेश सचिव, शहरे आलम, सांसद मीडिया प्रभारी वकार अहमद, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, सफात अहमद, पवन सरोज, अनिल यादव, रमेश यादव, विनोद दूबे, महिला सभा अध्यक्ष शान्ति सिंह, गीता यादव, महिमा गुप्ता, ज्योत्सना सिंह, उर्मिला यादव, उत्तम सिंह, संतोष यादव, अमर पाल, शेर बहादुर यादव, रामबहादुर पटेल, अहमद अली, विनीत यादव, विजय पाल, आरके भीम, रामधन यादव, अरूण पाल, साजिद अली, संजीव पटेल, देवीलाल यादव, सचिन मौर्य, अनिल मौर्या, अनिल गौतम, इमरान सभासद, विज्ञान यादव, सराफत उल्ला, सचिन शर्मा, राहुल यादव, साबिर अली, विवेक यादव, अतुल प्रजापति, राजीव विश्वकर्मा, सुरेश यादव, शिवबहादुर यादव, प्रकाशचंद्र उपाध्याय, राजेश गौड़, राजीव यादव, कमलेश मधुकर, सुशील पाल, विजय गौतम, राजेश सरोज, मो.असलम, फैजान अहमद, जुनैद खान, सोनू यादव सहित सैकड़ों समाजवादी साथी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |