प्रतापगढः वांछित गिरफ्तार, गया जेल
October 07, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। पुलिस ने फोर्स के साथ गश्त के दौरान एक वांछित को धर दबोचा। पकड़े गये वांछित को पुलिस ने जेल भेज दिया। उदयपुर थाना के उपनिरीक्षक संजय यादव ने बुधवार को पुलिस बल के साथ गश्त के दौरान वांछित अकबर का पुरवा नरवल निवासी रूपेश पुत्र गनेश कुमार को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। दरोगा ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
