Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुर: राम नाम के स्मरण से मिलती है आत्मिक शांति, जीवन होता है धन्य ! अंजनी शरण जी महाराज! श्रीराम कथा में नूरानपुर आश्रम पहुंचे बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी


बीसलपुर।  न्यूरानपुर आश्रम में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं से आश्रम परिसर भक्तिमय बना रहा।ब्रजक्षेत्र के अध्यक्ष पुरनलाल लोधी नगर पालिका परिषद की चेयरमैन शशि जायसवाल एवं उनके पति अमन जायसवाल ने यजमान के रूप में सहभागिता की। कथा व्यास पूज्य अंजनी शरण जी महाराज ने राम नाम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि इसके स्मरण मात्र से मनुष्य के अंतःकरण में आध्यात्मिक चेतना का संचार होने लगता है। उन्होंने कहा कि राम नाम की महिमा अनंत और अपरंपार है। एक बार प्रभु के नाम का रसास्वादन करने के बाद मनुष्य का चित्त निरंतर उसके स्मरण में लीन रहने को व्याकुल रहता है। राम नाम का जाप किए बिना मन को संतुष्टि नहीं मिलती। संपूर्ण चराचर जगत भगवान श्रीराम में समाहित है। उनके आदर्शों का अनुसरण ही मानव जीवन को सार्थकता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भौतिक सुख-सुविधाएं क्षणिक आनंद दे सकती हैं, लेकिन स्थायी आत्मिक शांति प्रभु के नाम के स्मरण से ही प्राप्त होती है। क्षेत्र में आयोजित इस वृहद धार्मिक अनुष्ठान को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह बना हुआ है। कथा श्रवण के लिए आसपास के गांवों और क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। धार्मिक वातावरण के बीच भगवान श्रीराम के जयघोष से समूचा आश्रम परिसर गुंजायमान हो उठा। कथा के विभिन्न प्रसंगों पर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। नौ दिवसीय आयोजन के चलते आश्रम में धार्मिक गतिविधियों का सिलसिला जारी है। श्रद्धालुओं की बढ़ती सहभागिता से आयोजन की भव्यता भी परिलक्षित हो रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |