Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शरद पूर्णिमा की रात मेष राशि में गोचर करेंगे चंद्रमा, मिथुन-कर्क सहित 3 राशियों की जाग सकती है किस्मत


शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को मनाई जा रही है। इस दिन माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति भक्तों को होती है। शरद पूर्णिमा के दिन को ज्योतिषीय दृष्टि से भी खास माना जा रहा है क्योंकि शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर रात 7 बजकर 22 मिनट पर होगा। इस गोचर के चलते मिथुन-कर्क सहित कुछ राशियों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आइए विस्तार से जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।
मिथुन राशि

शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा आपके लाभ भाव यानि एकादश भाव में गोचर करेंगे। चंद्रमा के गोचर के चलते किस्मत का साथ आपको मिल सकता है। आय के नए साधन इस राशि के जातकों को मिल सकते हैं। कुछ नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने के भी योग हैं। चंद्रमा की स्थिति के चलते सेहत में भी आपको अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
कर्क राशि

चंद्रमा आपकी ही राशि के स्वामी हैं और शरद पूर्णिमा की रात को आपके दसवें भाव में गोचर करेंगे। यह भाव कर्म का कारक माना जाता है। चंद्रमा के गोचर के चलते आपको करियर के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। कुछ लोगों को मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। भाग्य का भी साथ इस राशि के जातकों को मिलेगा। विद्यार्थियों की एकाग्रता में वृद्धि हो सकती है जिससे शिक्षा क्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं।
मकर राशि

मकर वालों चंद्रमा का गोचर आपके चतुर्थ भाव में होगा जोकि सुख और भूमि-भवन का कारक माना जाता है। चंद्रमा की स्थिति के चलते इस राशि के कुछ लोग भूमि या भवन खरीद सकते हैं। कुटुंब के किसी मांगलिक कार्य में हिस्सा भी आप ले सकते हैं। आर्थिक मामलों के लिए समय अच्छा साबित हो सकता है, निवेश किए गए धन से लाभ मिलने की संभावना है। कारोबारियों की योजनाओं को गति मिल सकती है।
मीन राशि

मीन वालों चंद्रमा का गोचर आपके द्वितीय भाव में होगा जोकि धन का कारक भाव है। इस भाव में चंद्रमा की स्थिति के चलते आपका कहीं फंसा हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा और सेहत में भी अच्छे बदलाव देखे को मिल सकते हैं। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद और लाभदायक सिद्ध हो सकती है। माता-पिता के साथ अच्छा समय आप बिता सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |