Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुर: चीनी मिल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा, पेराई सत्र की तैयारियां तेज! सेंट्रीफ्यूगल, बॉयलर और क्लेरिफिकेशन हाउस का 90 प्रतिशत कार्य पूरा, पांच नवंबर को होगा बॉयलर पूजन


बीसलपुर । किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर में मंगलवार सुबह पेराई सत्र 2026-27 की सफलता और निर्विघ्न संचालन की कामना के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। जीएम आरके जैन एवं चीफ इंजीनियर अतुल वर्मा की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फाइबराइजर चेन को पटला में डाला गया। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा से मिल के आगामी पेराई सत्र को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने की प्रार्थना की गई।

पूजा-अर्चना का कार्यक्रम पंडित अमन मिश्रा ने विधि-विधान से संपन्न कराया। इसके बाद आरती की गई और प्रसाद वितरित किया गया। पूजा कार्यक्रम के साथ ही मिल में पेराई सत्र की तैयारियों को लेकर चल रहे कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई गई।

इस अवसर पर जीएम आरके जैन ने बताया कि मिल के सेंट्रीफ्यूगल हाउस, बॉयलर हाउस और क्लेरिफिकेशन हाउस का करीब 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। सभी हाउस में ट्रायल का कार्य चल रहा है। पांच नवंबर को बॉयलर पूजन प्रस्तावित है। इसके बाद शेष ट्रायल का कार्य शुरू कराया जाएगा, ताकि पेराई सत्र शुरू होने से पहले तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके।कार्यक्रम में इलेक्ट्रिक इंजीनियर विपिन कुमार, बॉयलर इंजीनियर मानवेंद्र सिंह, केमिस्ट कपिल दिवाकर, केमिस्ट जयपाल सिंह, चीफ केमिस्ट आरवी सिंह, केमिस्ट दिलीप कुमार तथा कोऑपरेटिव चीनी मिल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष श्याम बहादुर शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |