तिलोई: मेले में खस्ता खाने से बच्चों समेत दर्जनों लोग बीमार
October 29, 2026
तिलोई/अमेठी। ब्लाक तिलोई क्षेत्र अंतर्गत स्थित बाबा मोती दास मजरे कोटवा स्थित एक दिवसीय मेले में खस्ता खाने के बाद करीब बच्चों समेत करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए।इनमें से लगभग दस बच्चे और वयस्क लोग सामिल हैं।सभी को उल्टी दस्त की शिकायत पर लोधवरिया स्थित दो सौ वेड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अंशुमान सिंह के अनुसार सभी मरीजों को की हालत खतरे से बाहर हैं।स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में निगरानी कर रही है।जानकारी के मुताबिक कोटवा गांव स्थित मेले में मटेरवा निवासी राजकुमार गुप्ता पुत्र श्रीराम गुप्ता की खस्ते की दुकान लगी थी।राजकुमार गुप्ता की दुकान से खस्ता खाने के बाद कई लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत होने लगी।इसके बाद स्थानीय ग्राम प्रधान ने पूरे मामले की जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अंशुमान सिंह को दी। सूचना मिलते ही मुख्य चिकित्साधिकारी ने गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेज दी।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अंशुमान सिंह स्वयं अपनी टीम के साथ कोटवा गांव पहुंचे। उन्होंने मेले में खस्ता खाने वाले बच्चों समेत सभी एक सौ दो लोगों को दवा दिलवाई।जिसमें से बच्चों समेत करीब दो दर्जन लोगों को अधिक उपचार की आवश्यकता होने पर उन्हें लोधवरिया स्थित दो सौ वेड अस्पताल पहुंचाया गया।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अंशुमान सिंह ने बताया कि सभी मरीजों की हालत समान्य है।गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम स्थित पर नजर रखे हुए हैं।टीम बच्चों समेत फूड प्वाइजनिंग के शिकार सभी लोगों के स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। जरूरत के अनुसार उन्हें दवा उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस के अनुसार खस्ते की दुकान स्वामी राजकुमार गुप्ता को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।
