Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः अमेठी के विकास को युवराज ने उठाई आवाज, सीडीओ को सौंपा मांगपत्र


अमेठी। विधानसभा क्षेत्र अमेठी के समग्र विकास और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए पूर्व विधायक महारानी गरिमा सिंह के पुत्र युवराज अनंत विक्रम सिंह एवं बहू शाम्भवी अनंत विक्रम सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पूजा साहू से औपचारिक मुलाकात की। मुलाकात के दौरान आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में बंद पड़ी सभी हाई मास्ट लाइटों को जल्द से जल्द ठीक कराने का अनुरोध किया गया। इसके साथ ही विभिन्न विकास कार्यों, ग्रामीण बुनियादी ढांचे, जनसुविधाओं एवं निर्माणाधीन परियोजनाओं को गति देने के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर जनहित की प्रमुख समस्याओं और प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए एक मांग पत्र भी मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा गया। अमेठी विधानसभा क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति और जनसमस्याओं पर सार्थक संवाद हुआ। साथ ही आवश्यक विकास कार्यों से संबंधित पत्र सीडीओ को दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने पत्र में उठाए गए विषयों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं त्वरित निस्तारण के निर्देश देने का आश्वासन दिया। इस मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने पर विशेष जोर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |