Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जगदीशपुर: पुलिस पस्त लुटेरे मस्त, जनता त्रस्त


जगदीशपुर/अमेठी पुलिस की उदासीनता के चलते क्षेत्र में लुटेरे बेखौफ होकर लूट का अंजाम देने में मस्त हैं। जिसके चलते लोगों में दहशत का माहोल व्याप्त है तीन दिन पूर्व लाखों की चोरी करने के बाद चोर फरार चल रहे है चोरो का पता लगाने में पुलिस नाकाम है। थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक के अंतर्गत नेवादा सोलर प्लांट में अज्ञात चोर लगभग लाखों का माल चुराकर चलते बने जिसकी तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर हवा में तीर चला रहीं हैं। तीन दिन बितने के बाद भी चोरों का सुराग लगाना पुलिस के लिए टेड़ी खीर बना हुआ है चोर बैखौफ होकर समाचार लिखे जाने तक फरार है मजेदार बात तो यह है कि लाखों की चोरी  का खुलासा पुलिस कर नहीं पाई थी कि दो दिन बाद उसी प्लांट में दुबारा चोर हजारों का माल चुराकर चंपत हो गये ऐसा लगता है कि बेखौफ चोर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं । इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगी हुई है जल्द ही चोरों को गिरफतार कर जेल भेज दिया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |