Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से परिवारवादी चुनावी मैदान मे उतर कर बिगाड़ सकते है समीकरण ! नए-नए चेहरे का क्षेत्र नही कोई मजबूत पकड़


बरखेड़ा।प्रदेश मे विधानसभा की चुनाव की तैयारिया बड़े जोर-शोर से सरजमी पर चल रही है। तो ऐसे मे सभी राजनैतिक दल भी जमीनी स्तर पर प्रत्याशियो  को लेकर जमीनी सर्वे रिपोर्ट तैयार कर रही है।वही जनपद पीलीभीत की 128 विधानसभा बरखेड़ा क्षेत्र मे तमाम नेताओ की फौज सज रही है जैसे किसी दोस्त, रिस्तेदार की बारात जा रही हो।लेकिन बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र मे ऐसे तमाम प्रत्याशी टिकट लेने की लाइन मे लगे है जो कभी भी क्षेत्र मे नही गए है।और चुनाव नजदीक होते ही नए-नए प्रत्याशी की लम्बी-लम्बी बयार लग गई है।बीजेपी से भी कई नए और पुराने चेहरे चुनावी मैदान मे उतर चूके है लेकिन अभी किसी भी प्रत्याशियो का टिकट फाइल नही हुआ है।अगर बीजेपी से सबसे मजबूत प्रत्याशी के तौर पर देखा जाए तो मैजूदा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद और पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत के नाम की चर्चा बड़े जोर-शोर से चल रही है।लेकिन बीजेपी से जनपद पीलीभीत की मरौरी ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा भी बरखेड़ा क्षेत्र मे अपनी मजबूती के तौर पर दावेदारी ठोक रही है।अगर समाजवादी पार्टी की बात की जाए तो बरखेड़ा विधानसभा से कई लोग लाइन मे लगे हुए है।लेकिन अभी कोई भी मजबूत प्रत्याशी की दावेदारी सामने नही आई है।सपा से धनपति वर्मा,रामसनेही वर्मा, रामनरेश वर्मा,शान्ति स्वरुप वर्मा के नाम सामने आने की चर्चा क्षेत्र मे चल रही है।लेकिन यह ऐसे नए चेहरे है जो सपा की नैय्या पार नही लगा सकते है।जिनका क्षेत्र मे कोई भी प्रभाव नही है और न ही कोई जमीनी पकड़ मजबूत है।केवल पार्टी सिब्बल के बल चुनावी मैदान मे उतर रहे है।अगर रामनरेश वर्मा की बात की जाए तो उनके परिवार की सभ्यता देवी वर्मा ब्लॉक प्रमुख बीजेपी से उतर रही है।वही रामनरेश वर्मा सपा से अपनी दावेदारी कर रहे है।लेकिन मामला परिवारवादी होने से रामनरेश वर्मा का चुनावी  समीकरण बिगड़ सकते है।फिलहाल यह तो अलाकमान तय करेगा कि किसको प्रत्याशी बनाया जाए।लेकिन इन दोनो परिवारवादी नेताओ की चर्चा लोगो की जुवानो पर जरूर है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |