प्रतापगढः सात पर धमकी का मुकदमा दर्ज
October 07, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। जमीन पर स्थगन आदेश के बावजूद विपक्षियों द्वारा अवैध रूप से कब्जे के प्रयास को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के दर्रा गाड़ी गांव की बिन्दू सिंह पत्नी शिवभोले सिंह ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि उसकी बैनामाशुदा भूमि पर हुए स्थगन आदेश के बावजूद विपक्षी गांव के शीतलाबक्स सिंह, राकेश बहादुर सिंह, बलवन्त सिंह, पारसनाथ सिंह, इन्द्रजीत सिंह, शिवम सिंह, विजयप्रताप सिंह जमीन का स्वरूप बदलने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर आरोपीगण गाली देते हुए आमादा फौजदारी व धमकी दे रहे हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बीती छह अक्टूबर को सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
