प्रतापगढः बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता को दें प्राथमिकता, पात्रों को मिले योजनाओं का लाभ-सचिव
October 28, 2026
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एवं माननीय जनपद न्यायाधीशध्अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डा0 बब्बू सारंग के कुशल मार्गदर्शन तहसील पट्टी अन्तर्गत विकासखंड पट्टी के ब्लॉक सभागार में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में लोगों को संबोधित करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शांभवी ने कहा कि वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक विधिक सहायता के साथ-साथ कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हो और पात्र व्यक्तियों को योजनाओं की जानकारी हो। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता को प्राथमिकता दिए जाने पर बल दिया। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी प्रदान किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पट्टी सुनील कुमार ने कहा कि तहसील के माध्यम से आप लोग सीधे अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र लेकर प्रस्तुत हो कर निराकरण प्राप्त कर सकते हैं। खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विधिक साक्षरता शिविर को अत्यंत उपयोगी बताया। नायब तहसीलदार ऋषभ सिंह ने कृषक दुर्घटना बीमा व अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान किया। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता इंद्र प्रसाद ने निशुल्क विधिक सहायता एवं बिंदेश्वरी प्रसाद पाठक ने विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम में पीएलवी मुनीम प्रताप भारती द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के बारे में जानकारी प्रदान की गई। शिविर में सरकारी योजनाओं को प्राप्त करने के सन्दर्भ में इच्छुक व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राम प्रकाश पाण्डेय प्रभारी लीगल एड क्लीनिक तहसील पट्टी द्वारा किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी प्रदुम कुमार, पीएलवी रवि पटेल, कुसुम, शीला, खुशबू, दिनेश कुमार, प्रमोद यादव सहित लोग मौजूद रहे।
