प्रतापगढः अब्दुल कलाम इंटर कॉलेज में जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों हेतु आयोजित प्रशिक्षण का ज्वाइंट मजिस्ट्रेटध् एसडीएम सदर ने किया निरीक्षण
October 28, 2026
प्रतापगढ। जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय, सह प्रभारी जनगणना विमल कुमार के निर्देशन में प्रशिक्षण चल रहा है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेटध् एसडीएम सदर अनुष्का शर्मा ने निरीक्षण कर सभी को निर्देशित किया कि सभी लोग पूर्ण मनोयोग से प्रशिक्षण प्राप्त करें जिससे फील्ड में किसी प्रकार की समस्या ना आए। उन्होंने सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को स्वगणना तथा फील्ड में जाकर जनसंख्या गणना के दौरान किए जाने वाले कार्यों के संबंध में जनगणना निदेशालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त, उनके द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम की गुणवत्ता का भी जायजा लिया। फील्ड ट्रेनर सुचिता तिवारी ने यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक जनगणना संबंधी कार्यों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं की समुचित जानकारी प्राप्त कर लें। फील्ड ट्रेनर धर्मेंद्र ओझा ने फील्ड में जनगणना का कार्य सटीकता एवं सुचारु रूप से संपन्न करने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से कानूनगो आर के, प्रवक्ता गर्विता ओझा, रोहित चैरसिया फील्ड ट्रेनर रूपेश ओझा एवं बृजेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
