Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीत: नेपाली हाथियों ने चंदिया हजारा में मचाई तबाही, फसलें रौंदीय झोपड़ी क्षतिग्रस्त


पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के चंदिया हजारा गांव में शनिवार रात नेपाली हाथियों के झुंड ने खेतों में घुसकर फसलों को रौंद दिया इस दौरान एक झोपड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी हाथियों की दस्तक से ग्रामीणों में खलबली मच गई किसानों ने एकजुट होकर शोर मचाया, जिसके बाद हाथियों का झुंड जंगल की ओर चला गया ग्रामीणों के मुताबिक, हाथियों ने खेतों में खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है लगातार हाथियों की आवाजाही से किसानों में दहशत है ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी इसके बाद वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है किसानों ने हाथियों की आवाजाही पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |