Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः छिना पैलेस के पास बिजली के खंभे से टकराई कार, पांच घायलय एक की हालत गंभीर,पुलिस और गौसेवा टीम ने निकाला


पूरनपुर। असम हाईवे खुटार-पीलीभीत मार्ग पर शनिवार देर रात छिना पैलेस के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए टक्कर इतनी भीषण थी कि बिजली का खंभा टूट गया और 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन कार के चारों ओर गिर गई कार में फंसे घायलों को निकालने के दौरान मौके पर अफरातफरी मच गई सूचना पर पहुंची पुलिस और राष्ट्रीय बजरंग दल की गौसेवा टीम ने संयुक्त प्रयास से घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया इनमें एक की हालत गंभीर बताई गई पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 11रू50 बजे होंडा क्रेटा कार संख्या यूपी 26 बीए 8151 पूरनपुर से पीलीभीत की ओर जा रही थी छिना पैलेस के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से उतरकर बिजली के खंभे से जा टकराई हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांचों लोग घायल होकर अंदर फंस गए प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने पर राष्ट्रीय बजरंग दल की गौसेवा टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे कार के आसपास बिजली की लाइन पड़ी होने और चिंगारियां उठने के कारण बचाव कार्य में खतरा बना हुआ था सूचना पर इंस्पेक्टर पवन पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचे पुलिस ने बिजली आपूर्ति बंद कराने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाया सभी को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर भेजा गया घायलों की पहचान जयसिंह यादव (36) निवासी रम्पुरा कमालू थाना सुनगढ़ी, हरनाम सिंह (60) निवासी बांसखेड़ा मथना जप्ती थाना माधोटांडा, करुण (35) निवासी नौगवां चैराहा थाना कोतवाली, आशीष पाल (40) निवासी नौगवां पकड़िया थाना सुनगढ़ी और आशीष चैहान (38) निवासी गोदावरी स्टेट थाना कोतवाली पीलीभीत के रूप में हुई प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया परिजनों के अनुसार, सभी का बरेली में उपचार चल रहा है और अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |