पीलीभीत: लक्की चिल्ड्रन स्कूल में पंजाबी सभा के चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़, 500 से अधिक को मिला उपचार
October 04, 2026
पूरनपुर! पंजाबी सभा के तत्वावधान में रविवार को पीलीभीत रोड स्थित लकी चिल्ड्रन सीनियर। सेकेंडरी स्कूल में निरूशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज बरेली के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 500 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच कर परामर्श दिया और दवाइयां वितरित कीं शिविर का शुभारंभ विधायक बाबूराम पासवान ने किया नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता विशिष्ट अतिथि रहे हृदय, बाल, स्त्री रोग, गैस्ट्रो, त्वचा, नेत्र, हड्डी और दंत रोग सहित विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञों ने मरीजों को उपचार संबंधी सलाह दी पंजाबी सभा अध्यक्ष कमल अलग के नेतृत्व में आयोजित शिविर में सचिव डॉ. अमन नागी और कोषाध्यक्ष राहुल चावला सहित पदाधिकारियों ने व्यवस्थाएं संभालीं विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार, फाउंडर प्रिंसिपल मधु नागी और प्रबंध निदेशक डॉ. अमन नागी का विशेष सहयोग रहा समाजसेवी अशोक खंडेलवाल, प्रधान फैयाज मास्टर और गुरपिंदर सिंह भी मौजूद रहे शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया सभा पदाधिकारियों ने चिकित्सकों, अतिथियों, विद्यालय प्रबंधन और सहयोगियों का आभार जताया।
