बीसलपुर। फलों की दुकान से पचास हजार रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
बीसलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी वेदप्रकाश पुत्र मोतीराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उसकी 12 पत्थर चैराहे पर फलों की दुकान है आरोप है कि 30 सितंबर की रात में तालिब उर्फ भूटानी निवासी मोहल्ला दुर्गा प्रसाद ने पचास हजार रुपए चोरी कर लिए हैं पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
