Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: उन्नीस वर्षीय युवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिला


शुकुलबाजार/अमेठी। थाना क्षेत्र के सिधौली गांव के साईं गंज चैराहे पर सोमवार को एक उन्नीस वर्षीय युवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

सिधौली गांव निवासी आसाराम की बेटी रजनी का शव घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर शुकुल बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया।

परिजनों के मुताबिक रजनी की अभी शादी नहीं हुई थी। उसके पिता आसाराम ने बताया कि उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में तीन बेटे भी हैं। इनमें रामकिशोर और विकास दूसरे प्रदेश में रहते हैं, जबकि तीसरा बेटा छंगू गांव में ही रहता है। युवती के इस कदम के पीछे क्या कारण रहा, इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवती का शव फंदे से लटका मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |