पट्टी/प्रतापगढ़। काशी प्रांत के प्रतापगढ़ प्रखंड पट्टी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल के नेतृत्व में बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने बहुत ही धूम धाम से शंखनाद के साथ अपने अपने शस्त्रों का शस्त्र पूजन किया।
मुख्य वक्ता प्रांत संयोजक बजरंगदल सुशील राष्ट्रवादी ने अपने संबोधन में कहा कि शस्त्र पूजन वैदिक काल से हमारी परंपरा चली आ रही है,, हमारी भगवान, और देवियों के हाथों में शस्त्र है, जिसका प्रयोग अधर्म के विरुद्ध किया,, आत्म रक्षा,धर्म रक्षा,देश रक्षा गौ रक्षा एवं स्त्री रक्षा के लिए शस्त्र उठाना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि शस्त्र का प्रयोग देश द्रोहियों के खिलाफ ही उठाना चाहिए।
कार्यक्रम विनय सिंह जिला संयोजक बजरंगदल के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रांत सुरक्षा प्रमुख नवीन पाल जी, जिला अध्यक्ष नागेन्द्र मिश्रा जी,निहाल सोनी गौरक्षा प्रमुख,सागर तिवारी प्रखंड संयोजक पट्टी, नितेश यादव,अनुराग सिंह,वतन तिवारी,बिंदु पाठक,आलोक बनवासी,प्रदीप यादव,अमित सिंह,नंदन सिंह,मोनू पांडे,विकास तिवारी,राजेश प्रतापगढ़ी और अन्य सैकड़ों की संख्या में बजरंगदल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
