Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः संग्रामगढ़ इलाके में मां- बेटे की हत्या से फैली सनसनी, पति पर हत्या का हुआ मुकदमा दर्ज! आईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण


प्रतापगढ़/बाबागंज। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नया पुरवा मजरे लालूपट्टी गांव में रविवार सुबह एक कमरे में मां-बेटे के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका नीतू (30) और उसके दो वर्षीय बेटे रिशू की मौत की खबर मिलते ही गांव में भीड़ जुट गई। मायके पक्ष ने पति सुरेश पटेल पर दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस की शुरुआती जांच में फांसी लगाने के साक्ष्य नहीं मिलने की बात सामने आई है। मृतका के भाई लवकुश की तहरीर पर पुलिस ने सुरेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना की जानकारी पर प्रयागराज के आईजी अजय मिश्र भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

थाना क्षेत्र के सुरेश पटेल की पत्नी नीतू शनिवार रात अपने दो वर्षीय बेटे रिशू के साथ कमरे में सोई थी। रविवार सुबह काफी देर तक मां-बेटे के बाहर नहीं निकलने पर परिजन कमरे में पहुंचे तो दोनों के शव मिले। कमरे में छत के चुल्ले से बोरी बंधी हुई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की और फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए।

मृतका के मायके वालों ने सुरेश पर पत्नी और बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं, सुरेश का कहना है कि वह रात में अपनी मां के पास सोने चला गया था। सुबह लौटने पर पत्नी और बेटे को मृत पाया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के साथ ही परिजनों से पूछताछ की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एसपी प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने बताया कि रविवार सुबह डायल 112 पर लवकुश के माध्यम से सूचना मिली थी कि उसके जीजा ने पत्नी और बेटे की फांसी लगाने से मौत होने की बात बताई है। पुलिस की जांच में फांसी लगाने का कोई साक्ष्य नहीं मिला। मृतका के भाई लवकुश की तहरीर पर सुरेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। सुरेश का विवाह बारह वर्ष पूर्व हुआ था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |