Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः गांधी जयंती पर व्यापार मंडल ने बांटे फल और पेपर बैग, पॉलीथिन छोड़ने का दिया संदेश! वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद, स्कूली बच्चों को भी वितरित किए पेपर बैग व नाश्ते के पैकेट


पीलीभीत। गांधी जयंती के अवसर पर व्यापार मंडल की ओर से सेवा और पर्यावरण संरक्षण को केंद्र में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रम किए गए। अपर जिलाधिकारी प्रसून द्विवेदी एवं जिला विकास अधिकारी के नेतृत्व में व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री अश्विनी अग्रवाल और जिलाध्यक्ष अनूप अग्रवाल वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने वृद्धजनों को फल वितरित कर उनका हालचाल जाना और गांधी जयंती की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद गांधी स्टेडियम सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट और अपर जिलाधिकारी को पेपर बैग भेंट किए। स्कूली बच्चों को भी पेपर बैग के साथ नाश्ते के पैकेट वितरित किए गए। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि गांधी जी ने स्वच्छता और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया था। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए लोगों को प्रतिबंधित पॉलीथिन का इस्तेमाल पूरी तरह छोड़कर पर्यावरण के अनुकूल पेपर बैग अपनाने के लिए जागरूक किया गया। उन्होंने आमजन से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |