Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः माला जंगल से निकले हाथी बड़ागांव तक पहुंचे


बीसलपुर। टाइगर रिजर्व जंगल की माला रेंज से निकले हाथी दियोरिया रेंज के जंगल को पार कर दियोरिया।कला के ग्राम प्रधान अजय सिंह के फार्म हाउस होते हुए बसेंगा, मीरपुर रतनपुर, अकोड़ा, नौगमियां, होते हुए बड़ागांव ,घुंघचइया तक जा पहुंचे गन्ने के खेतों में हाथियों के पदचिन्ह देखे जाने से किसानों में दहशत फैल गई है हाथियों ने गन्ने की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। हाथियों के निकलने से वैसे ही फसल बर्बाद हो जाती है धान की फसलें खेतों में तैयार खड़ी हुई है और कटाई शुरू हो गई है तैयार फसलों में होकर हाथियों के गुजरने से फसलों को भारी नुक़सान हुआ है गन्ने की फसलों को भी हाथियों द्वारा रौंदा गया है जिसको लेकर किसानों में दहशत फैल गई है पिछले साल भी गेंहू बुवाई के दो महीने बाद बरखेड़ा क्षेत्र में हाथियों ने धावा बोला था और बर्रामऊ होते हुए मूसेपुर तक गये थे इस बार दियोरिया क्षेत्र में हाथियों ने दस्तक दी है जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है गन्ने की फसलें खेतों में तैयार खड़ी हुई हैं ऐसे में हाथियों की चहलकदमी किसानों की चिंता का विषय बना हुआ है।

इस संबंध में दियोरिया रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी दिनेश गिरि ने बताया कि माला जंगल से तीन हाथियों के आने की सूचना मिली है जो कि घुंघचइया तक जाकर वापस जंगल में लौट गए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |