लखनऊः युवा खत्री सभा ने किया शस्त्र पूजन, वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
October 20, 2026
लखनऊ। युवा खत्री सभा लखनऊ की ओर से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयदशमी के पावन अवसर पर चैक स्थित स्वर्गीय रमेश कपूर बाबा पार्क, लोहिया पार्क के सामने शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्रीराम के समक्ष विधि-विधान से शस्त्र पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने प्रभु श्रीराम का स्मरण कर सुख-समृद्धि एवं समाज की उन्नति की कामना की। इसके पश्चात सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश खत्री सभा के अध्यक्ष अचल मेहरोत्रा, अखिल भारतीय खत्री महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवीन धवन ‘बंटी’, समाजसेवक वत्सल बोरा,वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक खरे ‘अंशु’, और अशोक खत्री महामंत्री उत्तर प्रदेश खत्री सभा को युवा खत्री सभा लखनऊ के अध्यक्ष ऋषि कपूर ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। आयोजक एवं युवा खत्री सभा लखनऊ के अध्यक्ष ऋषि कपूर ने कार्यक्रम में उपस्थित खत्री समाज के लोगों का अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया। साथ ही समाज के वरिष्ठजनों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हवन-पूजन के उपरांत सूक्ष्म जलपान के साथ आयोजन का समापन हुआ। इस अवसर पर अचल मेहरोत्रा, नवीन धवन ‘बंटी’, शिवम मेहरोत्रा, ऋषि कपूर (अध्यक्ष, युवा खत्री सभा लखनऊ), श्रीकांत मेहरोत्रा, दीपू खत्री, शरद कपूर, रजनीश चोपड़ा, राजेंद्र कपूर, राहुल खन्ना, रोहित खन्ना, राजेश बत्रा, राजकुमार मेहरोत्रा, जय आनंद, अनूप कपूर,मोहिनी टंडन, हिमांशु गर्ग, सोनू कपूर, प्रवीण धवन, शेखू धवन, राजेश खन्ना, उत्तम बोहरे, सूर्यांश चैरसिया, सुशील अग्रवाल, संजय रस्तोगी, अमित टंडन, विशाल गुप्ता, सतीश वर्मा, मनोज मेहरोत्रा, पप्पी टंडन, किशोर टंडन, सुबोध टंडन, अशोक गुप्ता, डॉ. अंकित मेहरोत्रा, अरविंद अरोरा, सौरभ टंडन, राजीव कपूर, शुभ कपूर, शिशिर सेठ, बंटी पंजाबी, पंकज सोंधी एवं अथर्व मल्होत्रा सहित खत्री समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।
