Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः महिगवां थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में भतीजे पर बांके कई वार से इलाज के दौरान युवक की मौत, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के महिगवां थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान चाचा ने अपने भतीजे पर बांके से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वही दिव्यांशु मिश्रा उर्फ शुभम की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिगवां थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्या ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे परसहिया के शुक्लन पुरवा गांव में हुई, यहां गुड्डन मिश्रा ने अपने भतीजे दिव्यांशु पर बांके से हमला कर दिया, जिसमें शुभम बुरी तरह घायल हो गए।सूचना पर पहुंची डायल 112 व महिगवां पुलिस ने घायल को बीकेटी में साढ़ामऊ स्थित अस्पताल पहुंचाया। जहां से परिजन दिव्यांशु को मड़ियांव थाना क्षेत्र स्थित प्राइम हेल्थ सेंटर ले गए, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही महिगवां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक घटना में आरोपी गुड्डुन मिश्रा को भी चोटें आई हैं। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल में पुलिस बल तैनात है। वही घटना की जानकारी मिलते ही लखनऊ पोस्टमार्टम हाउस बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला पहुंचे और परिजनों की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया, शाम करीब 7रू00 बजे मृतक युवक दिव्यांशु मिश्रा शुभम का अंतिम संस्कार विधि विधान से किया गया। जहां पर इटौंजा थाना व महिगवां थाना की फोर्स परिजन क्षेत्रीय लोग गांव की जनता मौजूद रही। शुभम अपने पीछे पत्नी व एक नन्हा बच्चा छोड़ गए हैं, क्षेत्र में शोक की लहर देखने को मिली है। आरोपी गुड्डन इससे पहले भी एक हत्या कर चुका हैं जेल जा चुका है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |