Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः बीकेटी विधानसभा क्षेत्र के लोगों से जी.एन.शुक्ला चच्चू ने की मुलाकात, बीकेटी दशहरा मेला में हुए शामिल


लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब (बीकेटी) विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत इटौंजा कुंम्हरावां बीकेटी सैरपुर क्षेत्र में लोगों से गोविंद नारायण शुक्ला उर्फ चच्चू ने मुलाकात कर लोगों का हाल-चाल जाना है। इस दौरान इटौंजा क्षेत्र में अकड़रिया कलां गांव निवासी समाजसेवी भुवनेश्वर द्विवेदी उर्फ बच्चा महाराज से मुलाकात कर क्षेत्र के विषय पर चर्चा हुई। वही बीकेटी बड़ी बाजार स्थिति दशहरा मेला में शामिल होकर मेला कमेटी व नगर पंचायत अध्यक्ष गनेश रावत से मुलाकात कर हाल-चाल जाना हैं। इस दौरान गोविंद नारायण शुक्ला उर्फ चाचू ने बताया कि बीकेटी विधानसभा क्षेत्र में लगातार लोगों से जनसंपर्क कर रहे हैं और लोगों की समस्याओं का अधिकारियों से बात कर निस्तारण करने का काम कर रहे हैं। वही भारतीय जनता पार्टी संगठन अन्य पदाधिकारीयों से भी मुलाकात व पार्टी कार्यक्रम में शामिल हो रहा हूं, क्षेत्र की जनता से लगातार जनसंपर्क कर उनसे जुड़कर व योगी सरकार की योजनाएं जनता तक पहुंचाने का काम लगातार मेरे द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान लखनऊ के बीकेटी विधानसभा के वरिष्ठ पत्रकार पीयूष द्विवेदी से श्री चच्चू ने मुलाकात कर उनसे हाल-चाल जाना और क्षेत्र के विषय में चर्चा की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |