Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीत: खाना खाकर राइस मिल लौट रहे पल्लेदार की बांके से हत्या घर के सामने घेरकर किया हमला/ साथी पल्लेदार हिरासत मेंरूहत्या की वजह तलाश रही पुलिस


पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव रम्पुरा तालुका कपूरपुर में बृहस्पतिवार दोपहर दिनदहाड़े एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई मृतक और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले थे और गणपति राइस मिल में साथ पल्लेदारी करते थे बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद और हाथापाई हुई थी खाना खाकर वापस राइस मिल लौट रहे अरबाज को आरोपी ने अपने घर के सामने रास्ते में घेर लिया और बांके से हमला कर दिया गंभीर चोट लगने से अरबाज की मौत हो गई पुलिस ने आरोपी शाहबाज को हिरासत में ले लिया है वारदात के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है पुलिस के मुताबिक,गांव रम्पुरा तालुका कपूरपुर निवासी अरबाज खान (20) पुत्र मुन्ना खान और शाहबाज खान (24) पुत्र शकील उर्फ कोटेदार एक ही राइस मिल में पल्लेदारी करते थे बृहस्पतिवार, 22 अक्टूबर को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई थी दोपहर करीब 2रू15 बजे अरबाज राइस मिल से खाना खाने के लिए घर लौट रहा था उसके साथ अकरम खान भी था रास्ते में शाहबाज का घर पड़ता है आरोप है कि शाहबाज ने अपने घर के पास अरबाज को घेर लिया और तलवारनुमा बांके से उस पर हमला कर दिया हमले में अरबाज की जान चली गई वारदात की सूचना मिलते ही गांव में खलबली मच गई अरबाज और शाहबाज एक ही गांव के निवासी होने के साथ-साथ एक ही राइस मिल में काम भी करते थे पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में दोनों के बीच पहले से किसी विवाद की बात सामने नहीं आई है ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर बृहस्पतिवार को ऐसा क्या हुआ कि मामूली कहासुनी ने इतना खौफनाक रूप ले लिया विवाद की शुरुआत किस बात से हुई, हाथापाई के दौरान क्या हुआ और हमला करने के पीछे क्या वजह थी, इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं पुलिस घटना से जुड़े लोगों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है घटनाक्रम को लेकर सामने आई जानकारी में आरोपी की बहन आफरीन पर हमला करने के लिए बांका देने का आरोप लगाया गया है हालांकि, इस भूमिका की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है पुलिस जांच में यह स्पष्ट किया जाएगा कि वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं और हथियार किसने उपलब्ध कराया था हत्या की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गौरव, पूरनपुर क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य और कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली पुलिस के मुताबिक,आरोपी शाहबाज को हिरासत में ले लिया गया है परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस-दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था?क्या हत्या से पहले हुई हाथापाई के दौरान कोई ऐसी घटना हुई, जिससे आरोपी ने हमला कर दिया-क्या वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी?बांका कहां से आया और उसे किसने उपलब्ध कराया क्या घटना अचानक हुए विवाद का परिणाम थी या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी?फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान, फॉरेंसिक साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |