पीलीभीतः साइबर ठगी पर तुरंत करें शिकायत, ओटीपी साझा करने से बचें साइबर अपराध जागरूकता सप्ताह एवं मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
October 22, 2026
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को साइबर अपराध जागरूकता सप्ताह और मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर ठगी की स्थिति में रुपये वापस पाने की प्रक्रिया, शिकायत दर्ज कराने और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शासन की ओर से भेजे गए लिंक के माध्यम से साइबर अपराध से संबंधित लाइव वीडियो दिखाया गया इसमें ऑनलाइन ठगी होने पर समय रहते शिकायत करने और वित्तीय नुकसान से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों और साइबर सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहना जरूरी है ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सावधानी बरतें अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी के साथ ओटीपी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक बनने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मृदुला शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं महिलाओं और छात्राओं को अपने अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और साइबर अपराध की शिकायत करने की प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए कार्यक्रम में कोतवाली पूरनपुर से उपनिरीक्षक विकास कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर कपिल सक्सेना, कांस्टेबल नवीन कुमार, प्रिया दीक्षित और पूनम मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन शाहिद खान ने किया। इस अवसर पर डॉ. रेखा सिंह, डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. अंशिका शर्मा, डॉ. सौरभ सक्सेना, अंकित गुप्ता, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. राजिया शकील, सुरेंद्र मौर्य, सोनू सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
