Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शाहबाद: दो दिवसीय जोनल शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न


शाहबाद। राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज शाहबाद में दो दिवसीय जोनल शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में संयोजक विद्यालय राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज शाहबाद और सह-संयोजक राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज पटवाई का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता में बेसिक विद्यालयों की छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। 

प्रतियोगिता के परिणाम-सीनियर वर्ग चैम्पियनशिपरू बबीता एवं शिखा यादव (कक्षा 12), रा० बा० इ० कॉ० शाहबाद

जूनियर वर्ग चैम्पियनशिप- रा० बा० इ० कॉ० शाहबादसब-जूनियर वर्ग चैम्पियनशिपरू नेहा (रा० बा० इ० कॉ० शाहबाद) तथा कविता (उच्च प्राथमिक विद्यालय लश्कर गंज शाहबाद)

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ब्रजवाला ने सभी विजेताओं को मेडल प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि, ष्खेल हमें विपरीत परिस्थितियों में भी शांत रहना और पूरे धैर्य के साथ लड़ना सिखाता है।

इस प्रतियोगिता को संपन्न कराने में रा० बा० इ० कॉ० पटवाई की प्रधानाचार्या सुश्री डॉ० निलय सक्सेना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं क्रीड़ा प्रतियोगिता प्रभारी डॉ० ममता गुप्ता ने बताया कि ष्खेल प्रतियोगिताएं एकता और अनुशासन का सबसे खूबसूरत उत्सव हैं।ष् 

इस अवसर पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक फजल आफाक, रवि शर्मा, वन्दना शर्मा, शबनम जहाँ उस्मानी उजमा वकील खां, कनीज फात्मा, तलत आरा, मिनाक्षी श्रीवास्तव, ज्योति,, तरीशा, सुमन, निधि, डॉली, नविता, अर्चना,  आनन्द कुमार, सरन एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |