Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः मोना के पीसीसी अध्यक्ष की ताजपोशी में रामपुर खास का अंर्तमन हो उठा है खुशमिजाज! प्रमोद तिवारी के कद्दावर नेतृत्व में परिवार का है कांग्रेस से सदियों का है रिश्ता, नई पीढ़ी की भी हो रही दस्तक


लालगंज/प्रतापगढ़। कांग्रेसी गढ़ रामपुर खास में तीन बार की लगातार पार्टी से विधायक चुनी गयी आराधना मिश्रा मोना की एक बड़ी सियासी कामयाबी को लेकर समर्थकों में ही नहीं बल्कि क्षेत्र के जन-जन का अंर्तमन भी खुशमिजाज हो उठा है। प्रमोद तिवारी के नाम व काम पर रामपुर खास को देश व प्रदेश में पहले ही प्रतिष्ठित पहचान मिली हुई है। विधायक आराधना मिश्रा ने भी पिता की तर्ज पर ही लगभग चार दशक से अधिक की सियासत की रंगत को पारम्परिक सेवा से कड़ी मजबूत करने की महारत दिखलाई है। प्रमोद तिवारी का परिवार स्वतंत्रता आन्दोलन तथा किसान आन्दोलन की गाथा रखने वाले प्रतापगढ़ में कांग्रेसी रंग को शुरू से ही गाढ़ा बनाये हुये है। सांसद प्रमोद तिवारी के पिता व विधायक मोना के बाबा पं. सरयू प्रसाद तिवारी जिले के नामचीन वकील रहे हैं। वह स्वतंत्रता आन्दोलन के साथ अठेहा के किसान आन्दोलन से भी गहरा तालुकात रखा करते थे। पं. सरयू प्रसाद के हाथों कांग्रेस के झण्डे की मजबूती को देखते हुये उन्हें जिला पंचायत के अध्यक्ष पद की भी कमान सौंपी गयी थी। शिक्षा के क्षेत्र में भी पं. सरयू प्रसाद की खास सलाह पर पं. मुनीश्वरदत्त उपाध्याय ने कुण्डा, लालगंज क्षेत्र में कई स्कूलों की नींव डाली थी। वहीं विधायक मोना की दादी इन्द्राणी देवी भी जन सेवा की मिशाल के तौर पर संग्रामगढ़ की जीवन पर्यन्त प्रधान रही है। इसके पहले पं. सरयू प्रसाद तिवारी के पिता भी कांग्रेसी रंग में रच बसे माने जाते हैं। प्रमोद तिवारी ने भी आज तलक अपनी हर एक सांस को कांग्रेस के लहराते परचम को ही समर्पित कर रखा है। वही निष्ठा विधायक मोना की भी कांग्रेस के सफलता के हर पन्ने में दिखलाई पड़ती है। ऐसे में प्रमोद तिवारी व मोना पार्टी की वफादारी के सिम्बल हैं ही और अब विधायक मोना के पुत्र राघव का रूझान भी कांग्रेस के लिए युवाओं के बीच पांचवी पीढ़ी के रूप में चर्चित हो उठा है। प्रियंका गांधी के यूपी में मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं का भी दारोमदार विधायक मोना के कांग्रेस विधान मण्डल दल की नेता के रूप में यूपी ने अच्छी तरीके से जांचा परखा है। राज्यसभा में प्रमोद तिवारी की वरिष्ठता के अलावा मोदी सरकार से रोज लोहा लेने की कूबत उन्हें सदन में उपनेता की ताजपोशी भी दे गयी है। प्रमोद तिवारी की पार्टी में नेहरू गांधी परिवार के प्रति समर्पित भूमिका के साथ विकास माडल में उनकी जन स्वीकार्यता प्रदेश के अलावा देश की गूंज बनी हुई है। ऐसे में पार्टी अन्य राज्यों में भी उन्हें चुनावी समर में स्टार प्रचारक बनाया करती है। वहीं महिला सशक्तीकरण की आवाज भी आराधना मिश्रा मोना के चलते कांग्रेस की दमदार प्रस्तुति में दिखलाई पड़ती है। आराधना मिश्रा को भी यूपी में विधायी नेतृत्व की सफलता को लेकर दिल्ली के महापालिका चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी जा चुकी है। राजनैतिक सूत्रों के मुताबिक दलीय निष्ठा के साथ गठबंधन के सहयोगी विचारधारा में भी प्रमोद व मोना का नेतृत्व फिट बैठता है। ऐसे में अब रामपुर खास को आराधना मिश्रा मोना की इस उपलब्धि में अपना और मजबूत भविष्य आइने में झलकता दिख रहा है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी भले ही आराधना मिश्रा मोना के लिए गुणाभाग का विषय हो पर रामपुर खास का अंर्तमन आज की उपलब्धि के साथ कल के सम्भावित सुनहले भविष्य को लेकर बागबाग हो उठा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |