प्रतापगढः गांजे व पिस्टल के साथ धराया आरोपी, गया जेल
October 04, 2026
प्रतापगढ़।जिले में लालगंज तहसील क्षेत्र की लीलापुर पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत गांजा की अवैध तस्करी को लेकर बड़ी सफलता हासिल की है। दरोगा दीपक कुमार यादव तथा दरोगा केशवराम फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। पुलिस टीम ने सगरा सुन्दरपुर स्कूल के पास एक संदिग्ध को रोका तब वह भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछाकर उसे दबोच लिया। पकड़े गये आरोपी लीलापुर थाने के ही डांडी खास निवासी जयप्रकाश उर्फ भाले सिंह पुत्र शिवनायक सिंह के पास से पुलिस ने तलाशी ली तब उसके पास दो सौ छाछठ ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। वहीं आरोपी के पास से पुलिस ने एक पिस्टल तथा कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन भी मिला है। वहीं आरोपी के पास से बेचे गये गांजा से मिला नौ सौ रूपये भी बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तथा आर्म्स एक्ट का अलग अलग केस दर्ज किया है। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
