बीसलपुरः दियोरिया थाने में तैनात दरोगा पर जंगल में पेड से बांधकर पीटने का आरोप
October 04, 2026
बीसलपुर। पिता पुत्र में कुछ दिन पहले हुए विवाद में पिता द्वारा पुत्र के खिलाफ पुलिस को एक तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की थी। जिसपर दियोरिया थाने में तैनात दरोगा ने पिता की शिकायत पर पुत्र को थाने लाने पर रास्ते में जंगल में पेड को पकडाकर पीछे डंडो से पीटने का और गाली गलौज कर थाने में लात मारने के मामले का पीडित ने एक वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल किया है। थाना क्षेत्र के गांव दियोहना पिपरैया निवासी फूलचंद पुत्र रामबहादुर नेसोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है। वायरल वीडियो में पीडित ने थाने में तैनात दरोगा पर आरोप लगाया है कि वायरल वीडियो में पीडित ने कहां है कि कुछ दिन पूर्व मेरे पिता से आपसी विवाद हो गया था, जिसको लेकर पिता ने मेरे खिलाफ थाने में एक तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की थी। दियोरिया थाने में तैनात दरोगा ने 01 अक्टूबर को घर पर दविश दी थी। इसी दौरान दरोगा मैनपाल सिंह और एक सिपाही ने गांव से आते समय जंगल के रास्ते पर एक पेड को पकडवाकर पीछे खूब डंडो से पीटा गाली गलौज किया और पीछे डंडा डाल दिया है। उसके बाद थाने ले जाकर पीछे लात मार दी। थाने आने के बाद सीएचसी दियोरिया मेडिकल कराने के दौरान मेरा सिर्फ आंगूठा लगवाया गया और मेरा कोई मेडिकल नहीं किया गया और चालान कर दिया जिसके बाद बीसलपुर जमानत कराई। मुझे उठने बैठने में परेशानियां होती है। थानाध्यक्ष का कहना है ऐसा कोई मामला नहीं हुआ है उसको पकड कर लाया गया था उसकेबाद चालान कर दिया गया था।
