बीसलपुरः अपने हक व अधिकारों के लिए संगठित हो कमैरा समाज, प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अभिजय पटेल
October 04, 2026
बीसलपुर। शिवाजी शिक्षा निकेतन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अपना दल कमेरावादी कार्यकर्ताओं के आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कमेरा समाज को संगठित होने के लिए जागरूक किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष कुँवर अभिजय पटेल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि कमेरा समाज को अपने हक और अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का वंचित, शोषित और मेहनतकश वर्ग संगठित नहीं होगा, तब तक उसे राजनीति और समाज में उसका वास्तविक अधिकार नहीं मिलेगा। उन्होंने पार्टी की नीतियों, राष्ट्रीय अध्यक्ष . कृष्णा पटेल और सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। , प्रदेश अध्यक्ष डा० सी.एल. पटेल ने कहा कि 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी कारकर्ताओं को अभी से जागरूक होने की आवश्यकता है। नगर के प्रत्येक वार्ड से लेकर प्रत्येक गांव मे वूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाना है। जिला अध्यक्ष प्रेमसागर पटेल ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए संगठित होने का सुझाव दिया। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष रामचन्द्र लाल कोहली , अफसान खाँ, शिव कुमार पटेल, अतुल गंगवार, देव शर्मा पटेल, रामबाबू पटेल, सरदार समशेर सिंह, सरिता पटेल, हरिओम गंगवार, एड० देवेश गंगवार, बलराम आचार्य एवं शैलेश गंगवार आदि पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।सभी वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों में मजबूती से उतरने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
