Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीतः मूर्ति विसर्जन पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, घाटों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा! एसपी सुकीर्ति माधव ने ब्रह्मचारी घाट का किया निरीक्षण, डीएम के साथ धनाराघाट पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं


श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी के निर्देश



पीलीभीत। नवरात्रि पर्व के समापन पर मूर्ति विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। विसर्जन स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने थाना कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मचारी घाट का निरीक्षण किया, जबकि जिलाधिकारी आलोक कुमार के साथ पूरनपुर क्षेत्र के धनाराघाट पहुंचकर व्यवस्थाओं को परखा।ब्रह्मचारी घाट पर एसपी ने मूर्ति विसर्जन के लिए बनाए गए कृत्रिम तालाब, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके बाद धनाराघाट पर भी विसर्जन स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की आवाजाही से लेकर भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात को सुचारु बनाए रखने के इंतजामों को देखा।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जाए। विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, निर्धारित मार्गों पर यातायात सुचारु रखने और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी इंतजाम करने को कहा गया। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और पूरे कार्यक्रम के दौरान लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।

पुलिस-प्रशासन ने संबंधित विभागों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी।अब पुलिस-प्रशासन के सामने चुनौती है कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देश धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू हों और मूर्ति विसर्जन का पूरा कार्यक्रम सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |