लखनऊ। फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी घटने के बाद भी राहत एवं सहायता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा की नारंगी टीम ने आज 16वें दिन भी तिरंगा चैराहा एवं उससे जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री और पेयजल उपलब्ध कराया।
नारंगी टीम के कार्यकर्ताओं ने प्रभावित परिवारों तक पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की। क्षेत्रीय विधायक डॉ नीरज बोरा का कहना है कि टीम के माध्यम। से लगातार प्रयास किया जा रहा है कि बाढ़ के उपरांत प्रभावित लोगों को आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो और उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
राहत वितरण अभियान में पूर्व पार्षद प्रदीप शुक्ला, सतीश वर्मा, शैलेन्द्र मौर्य, अनिल मिश्रा, गौरव अवस्थी, रामकिशोर चैबे, राघव सिंह, लक्ष्मी प्रकाश दीक्षित, शैलेन्द्र स्वर्णकार, सचिन गुप्ता, सोनू बाजपेयी, विशाल राजपूत सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
