Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः फैजुल्लागंज बाढ़ पीड़ितों के साथ डॉ. बोरा, छठे दिन भी राहत अभियान जारी


लखनऊ। फैजुल्लागंज के दाउदनगर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा के नेतृत्व में छठे दिन भी राहत अभियान जारी रहा। पुरनिया स्थित विधायक कार्यालय से राहत सामग्री टीम के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना की गई। 

इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में कोई भी प्रभावित परिवार स्वयं को अकेला महसूस न करे, यही हमारा संकल्प है। प्राकृतिक आपदा का सामना हम सभी को मिलकर करना है, और प्रभावित परिवारों तक हरसंभव सहायता पहुंचाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक हर प्रभावित परिवार को आवश्यक खाद्य सामग्री एवं जरूरी सहायता उपलब्ध  न हो जाए।  टीम ने आज दाउदनगर के लोहरामऊ, गणेशविहार एवं विष्णु विहार में राशन सामग्री वितरण किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |