Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः लखनऊ के बीकेटी विधायक ने मृतक के परिवार को दी मुख्यमंत्री राहत सहायता, 4 लाख की आर्थिक मदद, बड़े बेटे को नौकरी का आश्वासन! बाढ़ के पानी से मां लासा देवी मंदिर के पास तालाब में सुबह हुआ था हादसा, नवयुवक की हुई थी मौत


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा के बाढ़ ग्रस्त लासा गांव के मां लासा देवी के तालाब के पास पानी के तेज बहाव और जलभराव के बीच गोमती नदी में डूबने से 17 वर्षीय विमल कुमार की मौत हो गई थी। वही मुख्यमंत्री राहत कोष से चार लाख रुपए की मृतक विमल के परिवार को आर्थिक मदद की गई। साथ ही बड़े बेटे को नौकरी देने का आश्वासन दिया गया है। क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ला ने हरदा कॉलोनी राहत केंद्र पर बीकेटी एसडीएम आकाश कुमार के साथ मृतक के पिता को चार लाख की चेंक देकर आर्थिक सहायता की। इस दौरान विधायक नाव के जरिए लासा गांव पहुंचे, जहां मृतक की मां से दुःख जताते हुए, अफसोस जताया। वहीं मृतक की मां ने विधायक के गले से लगकर फूट-फूट कर रोने लगी, यह दृश्य सभी को छछोर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि नाव पर्याप्त मात्रा में ना होने के कारण यह हादसा हो गया था। जिससे कि ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था मुख्यमंत्री की सहायता के बाद अब ग्रामीणों में आक्रोश खत्म हो चुका है और राशन वितरण की मांग तेज हो गई है। बाढ़ आने से लोग अपने घरों से दूर हैं, मड़ैया झोपड़ी बनाकर सड़क के किनारे रहने को मजबूर हैं और खाने को संकट है, ग्रामीण बहुत परेशान है। इस दौरान इटौंजा नगर पंचायत अध्यक्ष अवधेश अवस्थी कमल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अतुल मिश्रा, एसडीएम बीकेटी आकाश कुमार, तहसीलदार शरद सिंह, एडीएम प्रशासन, इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |