संग्रामपुर: रविवार को लगाई गई जन सेवा शिविर
October 04, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक सेवा काल और जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहा सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक संग्रामपुर सभागार में लगाई जा रही जन सेवा शिविर और कल्याणकारी योजनाओं रविवार को एडीओ आईएसबी सुरेश कुमार व एडीओ पंचायत लाल शशिकांत सिंह की देखरेख में आयोजित की गई हालांकि केवल आंगनबाड़ी की प्रदर्शनी की सुन्दरता को बनाए रखा लेकिन स्वास्थ्य विभाग में कुछ लोगों ने दवा भी ली । रविवार होने के कारण कार्यक्रम में कुल लगभग 50 लोगों ने जनकल्याणकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।
