अमेठीः संग्रामपुर में शुरू हुआ मासीय कुकरी प्रशिक्षण
October 03, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। शनिवार को मुख्य अतिथि जिला प्रसंस्करण अधिकारी अयोध्या दिनेश चंद्र उपाध्याय ने उपस्थित प्रधान भवसिंहपुर अशोक कुमार उपाध्याय व पूर्व प्रधानाचार्य इण्टर कॉलेज कालिकन धाम जेबी सिंह रमादेवी शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थान भवसिंहपुर की अध्यक्षा सरिता सिंह की उपस्थिति में फीता काट कर दीप प्रज्ज्वलित कर एक मासीय कुकरी प्रशिक्षण की शुरुआत की गई यह प्रशिक्षण ब्लॉक संग्रामपुर मुख्यालय के समीप भवसिंहपुर पंचायत भवन पर दिया जा रहा है इस प्रशिक्षण में नवयुवक व युवतियां शामिल हैं।इस प्रशिक्षण को लेकर दिनेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक माह में बेकरी और कुकरी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत युवकों और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजना के तहत भवसिंहपुर रामादेवी शिक्षक और प्रशिक्षण संस्थान की देखरेख में एक महीने का प्रशिक्षण संग्रामपुर ब्लॉक के भवसिंहपुर पंचायत भवन पर दिया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रशिक्षण के केंद्र प्रभारी रंजीत कुमार,सरिता सिंह, छोटेलाल आदित्य सैनी, बरुण सिह सहित सभी प्रशिक्षण ले रहे युवक व युवतियां शामिल रहे।
