Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: चुनाव को लेकर थाना प्रभारी ने की बैठक


संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर थाना प्रांगण में रविवार को थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रहरियों की गोष्ठी आयोजित की गई।थाना प्रभारी संजय सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में चैकीदारों को उच्च अधिकारियों के आदेशों के निर्देश से अवगत कराया गया।थाना प्रभारी ने निकट भविष्य में होने वाले विधानसभा निर्वाचन को लेकर ग्राम प्रहरियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिया। उन्होंने अपने -अपने गांवों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को जानकारी देने को बताया गया। बैठक के बाद थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि  गांव में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में चैकीदारों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। गोष्ठी के दौरान चैकीदारों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। सभी चैकीदार ने किसी प्रकार की समस्या नहीं होने की बात कही। बैठक में लगभग 30 से 35 चैकीदार शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |