Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः मैराथन 2026 में दीपक पाल और फूलन पाल ने मारी बाजी, हजारों युवाओं में दिखा जोश! डॉ. अमीता सिंह बोलीं-गांवों की प्रतिभाओं को मंच देकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाएंगे


अमेठी। पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री एवं अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी डॉ. अमीता सिंह के जन्मदिन पर रविवार को आयोजित अमेठी मैराथन 2026 में खिलाड़ियों ने जमकर दमखम दिखाया। राजर्षि रणंजय सिंह जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन में 540 एथलीटों ने हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में दीपक पाल और महिला वर्ग में फूलन पाल ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी।मैराथन सुबह 6.30 बजे मिश्रौली स्थित स्वामी शांतानंद पुजारी इंटर कॉलेज से शुरू होकर श्री आसलदेव इंटर कॉलेज, पीपरपुर में संपन्न हुई। पुरस्कार वितरण समारोह में पद्मश्री एवं अर्जुन पुरस्कार विजेता ओलंपियन सुधा सिंह, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पंकज सिंह, एशियाई खेलों के पदक विजेता सलमान खान और राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज रुचि सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। जिलाधिकारी शशांक चैधरी मुख्य अतिथि और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. विशिष्ट अतिथि रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह भी मौजूद रहे।डॉ. अमीता सिंह ने कहा कि मैराथन स्वस्थ, सशक्त और विकसित अमेठी बनाने का संकल्प है। गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें उचित मंच और अवसर देने की है, ताकि वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें। डॉ. संजय सिंह ने कहा कि अमेठी की मिट्टी ने देश को कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं। ग्रामीण युवाओं में असीम क्षमता है। डीएम ने खेलों को अनुशासन और बेहतर भविष्य का माध्यम बताया, जबकि एसपी ने कहा कि 21 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने वाला हर प्रतिभागी विजेता है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51 हजार, द्वितीय 31 हजार, तृतीय 21 हजार और चतुर्थ 11 हजार रुपये दिया गया। पांचवें से दसवें स्थान तक के खिलाड़ियों को पांच-पांच हजार रुपये, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने का संदेश भी दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |