Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीत: सेहरामऊ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और नाम बदलने की मांग, प्रदर्शन


पूरनपुर। सेहरामऊ रेलवे स्टेशन पर बुधवार को रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों ने रेलमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपकर स्टेशन का नाम बदलने, एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने और यात्री ट्रेनों का विस्तार करने की मांग उठाई प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सेहरामऊ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर जोगराजपुर किया जाना चाहिए उनका कहना था कि सेहरामऊ गांव स्टेशन से करीब पांच से छह किलोमीटर दूर है, जबकि स्टेशन जोगराजपुर में स्थित है जोगराजपुर क्षेत्र का प्रमुख बाजार होने के कारण स्टेशन का नाम इसी के अनुरूप किए जाने की मांग की गई इसके अलावा गोरखपुर-इज्जतनगर और कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सेहरामऊ स्टेशन पर किए जाने की मांग उठाई गई प्रदर्शनकारियों ने मैलानी-पीलीभीत सुबह की ट्रेन को बरेली जंक्शन तक चलाने तथा डालीगंज-मैलानी शाम की ट्रेन का विस्तार पीलीभीत जंक्शन तक करने की मांग की ज्ञापन में डालीगंज, सीतापुर, लखीमपुर और मैलानी से पीलीभीत तक एक अतिरिक्त पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग भी शामिल रही प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ट्रेनों का विस्तार और अतिरिक्त पैसेंजर ट्रेन शुरू होने से क्षेत्र के यात्रियों को राहत मिलेगी इससे लोगों का आवागमन सुविधाजनक होगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी लाभ मिलेगा प्रदर्शन में प्रभात मिश्रा, दिनेश श्रीवास्तव, डॉ. मोहित वर्मा, मनीष त्रिपाठी, पिंटू मास्टर, प्रशासक किदर सिंह, नरेंद्र शर्मा, कमल प्रताप सिंह, संजीव शुक्ला, परमेश्वर दयाल और शिवकुमार शर्मा समेत अन्य लोग शामिल रहे उन्होंने रेलवे प्रशासन से मांगों पर जल्द विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |