पीलीभीत: डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में विधायक बाबूराम पासवान ने शिक्षकों से किया जनसंपर्क
October 21, 2026
पूरनपुर/बरेली। मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में विधायक बाबूराम पासवान ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों से संवाद किया इस दौरान सेंट जोसेफ एसआर सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, जेसीज रिवरडेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और आर्य पाठशाला इंटर कॉलेज में शिक्षक-शिक्षिकाओं से मुलाकात कर शिक्षा जगत से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई विधायक बाबूराम पासवान ने शिक्षकों से शिक्षक हितों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया इस दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में बैलेट पेपर पर क्रम संख्या दो के सामने प्रथम वरीयता का मत देकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की गई कार्यक्रम में अशोक खंडेलवाल, डॉ. तेज बहादुर सिंह, रजनीश पांडेय सहित संबंधित कॉलेजों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
