Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पीलीभीत: पूरनपुर सीएचसी में 15 दिन से जेई टीका नदारद, बच्चों का टीकाकरण प्रभावित


पूरनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) के टीके की किल्लत से बच्चों का टीकाकरण प्रभावित हो रहा है पिछले करीब 15 दिनों से टीका उपलब्ध नहीं होने के कारण अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बुधवार को भी एक महिला अपने एक वर्षीय बेटे को टीका लगवाने पहुंची, लेकिन टीका नहीं होने की बात कहकर उसे वापस लौटना पड़ा जानकारी के अनुसार, मधु अपने एक साल के बेटे को जेई का टीका लगवाने के लिए कई बार सीएचसी के चक्कर लगा चुकी हैं आरोप है कि हर बार टीका उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया जाता है बुधवार को भी वह बच्चे को लेकर टीकाकरण केंद्र पहुंचीं, लेकिन इस बार भी उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा टीकाकरण कर रहीं एएनएम पूनम ने बताया कि जेई के टीके की आपूर्ति जिले से ही नहीं हो रही है इसी कारण केंद्र पर टीका उपलब्ध नहीं है ऐसे में टीकाकरण के लिए पहुंच रहे बच्चों को परेशानी उठानी पड़ रही है इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीसी पंत से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ ऐसे में टीके की आपूर्ति दोबारा कब तक शुरू होगी, इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी जापानी इंसेफेलाइटिस एक गंभीर वायरल बीमारी है, जिससे बचाव के लिए टीकाकरण महत्वपूर्ण है ऐसे में टीके की उपलब्धता प्रभावित होने से अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है स्वास्थ्य विभाग को टीके की आपूर्ति सुनिश्चित कर लंबित टीकाकरण जल्द शुरू कराने की जरूरत है, ताकि बच्चों को समय पर सुरक्षा मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |