Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ : मराठी समाज ने मंत्री जयवीर सिंह को जन्मदिन की पूर्व संध्या पर दी शुभकामनाएं, आवास पर काटा केक


लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति कैबिनेट मंत्री श्री जयवीर सिंह को जन्मदिन की पूर्व संध्या पर श्सम्पूर्ण मराठी समाज उत्तर प्रदेशश् की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

मंत्री जयवीर सिंह का 2 अक्टूबर को फिरोजाबाद और मैनपुरी का दौरा (प्रवास) तय होने के कारण, संगठन के प्रतिनिधियों ने एक दिन पहले ही उनके सरकारी आवास पर पहुंचकर केक काटा, उनका अभिनंदन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान विकास पाटिल भी उपस्थित रहे।

मराठी समाज के प्रतिनिधियों ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए मंत्री जी के सदैव स्वस्थ रहने, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। संगठन ने कहा कि मंत्री जयवीर सिंह द्वारा किए जा रहे सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्य पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जनहित और समाजसेवा के प्रति उनका समर्पण व निष्ठा हम सभी के लिए अनुकरणीय है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |